Saturday, January 7, 2017

शोभना सम्मान-2016 का हुआ सफल आयोजन

  

नई दिल्ली में प्रगति मैदान में चल रहे विश्व पुस्तक मेले में लेखक मंच पर दिनांक 7 जनवरी, 2017 को दोपहर 12.45 से 2.15 बजे के बीच शोभना सम्मान-2016 का आयोजन व युवा साहित्यकार सुमित प्रताप सिंह की पाँचवी पुस्तक ‘सहिष्णुता की खोज’ का विमोचन किया गया। इस सम्मान समारोह की मुख्य अतिथि थीं भाजपा नेता सरिता भदौरिया व इसकी अध्यक्षता वरिष्ठ व्यंग्यकार डॉ. प्रेम जनमेजय ने की। विशिष्ट अतिथि विवेक त्रिपाठी, वित्तीय सलाहकार एवं मुख्य महाप्रबंधक, दिल्ली परिवहन निगम रहे। इसका संयोजन समाजसेवक श्री सुरेश सिंह तोमर एवं युवा लेखिका सुश्री संगीता सिंह तोमर का रहा तथा सानिध्य शोभना वेलफेयर सोसाइटी की अध्यक्षा शोभना तोमर का रहा। कार्यक्रम का संचालन युवा साहित्यकार श्री सुमित प्रताप सिंह किया। शोभना सम्मान-2016 देश भर से आए अपने-अपने क्षेत्र के महारथियों को प्रदान किया गया। लोकसेवा के क्षेत्र में शैलेंद्र कुमार भाटिया को सम्मानित किया गया। ‘ढाक के तीन पात व्यंग्य’ उपन्यास हेतु मलय जैन को सम्मान दिया गया। व्यंग्य के क्षेत्र में संजीव निगम एवं राजेन्द्र सहगल को सम्मानित किया गया। साहित्य के क्षेत्र में रमाकांत ताम्रकार, रमेश सैनी व शिवानन्द सिंह ‘सहयोगी’ को सम्मान दिया गया। श्याम जगोता को कार्टून के क्षेत्र में, जसविंदर सिंह भसीन को समाज सेवा के क्षेत्र में, नागेश दुबे व सौरभ त्रिपाठी को पत्रकारिता के क्षेत्र में तथा निर्मल सिंह को पर्यावरण के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए सम्मानित किया गया। इस अवसर पर सुमित प्रताप सिंह की पाँचवी पुस्तक ‘सहिष्णुता की खोज’ पर क्रमशः गौरव त्रिपाठी, शैलेंद्र कुमार भाटिया, मलय जैन, संजीव निगम, जसविंदर सिंह भसीन, विवेक त्रिपाठी, सरिता भदौरिया व प्रेम जनमेजय ने अपने-अपने विचार प्रस्तुत करते हुए सुमित को लेखन में उज्जवल भविष्य हेतु शुभकामनाएँ दीं।

No comments:

Post a Comment