Friday, December 16, 2022

शोभना सम्मान-2022 समारोह का किया जाएगा आयोजन

   शोभना वेलफेयर सोसाइटी हर बार की तरह इस बार भी विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करनेवालों को शोभना सम्मान से विभूषित करने के लिए सम्मान समारोह का आयोजन करने जा रही है। शोभना सम्मान-2022 समारोह का आयोजन दिनांक 18 दिसंबर, 2022 को गांधी शांति प्रतिष्ठान, दीन दयाल उपाध्याय मार्ग, नई दिल्ली के सभागार में सायं 5.30 बजे से रात्रि 9 बजे के बीच किया जाएगा। इस समारोह में सुप्रसिद्ध युवा व्यंग्यकार सुमित प्रताप सिंह की आठवीं पुस्तक व पहले हास्य व्यंग्य उपन्यास ‘जैसे थे’ के द्वितीय संस्करण का लोकार्पण भी किया जाएगा। इस सम्मान समारोह की अध्यक्षता वरिष्ठ साहित्यकार श्री श्रीकांत सक्सेना करेंगे तथा मुख्य अतिथि वरिष्ठ लेखक एवं शिक्षाविद श्री वीरेंद्र दुबे रहेंगे। समारोह के विशिष्ट अतिथि की भूमिका सुप्रसिद्ध व्यंग्यकार डॉ. अनीता यादव एवं सुपरिचित युवा कवि श्री सुयश कुमार द्विवेदी की रहेगी। इसका संयोजन समाजसेवक श्री सुरेश सिंह तोमर का रहेगा तथा सानिध्य रहेगा शोभना वेलफेयर सोसाइटी की अध्यक्षा श्रीमती शोभना तोमर का। कार्यक्रम का संचालन सुमित प्रताप सिंह द्वारा किया जाएगा। 

     ध्यातव्य हो कि शोभना वेलफेयर सोसाइटी एक रजिस्टर्ड स्वैच्छिक संस्था है, जो पिछले लगभग 15 वर्षों से दिल्ली और भारत में लोगों के जनकल्याण हेतु कार्यरत है। सोसाइटी प्रति वर्ष शोभना सम्मान समारोह का आयोजन करती है।

 -  शोभना वेलफेयर सोसायटी, दिल्ली 

No comments:

Post a Comment